संभल, मार्च 16 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव रिठाली में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते युवक ने उसकी दुकान पर पहुंचकर छात्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर किया लेकिन वह किसी तरह बच गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाक्षेत्र के गांव रिठाली निवासी ऋतिक दसवीं कक्षा का छात्र है, शुक्रवार देर शाम वह अपने घर में ही चल रही कॉस्मेटिक की दुकान पर बैठा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव का ही आरूष पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। ऋतिक ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी और जान से मारने की नीयत से फायर किया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे, तो आरोपी मौका पाकर भाग गया। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आरूष के खिलाफ ...