सीवान, अगस्त 18 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहान्स नूर मोहल्ला कुड़हा निवासी नवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्र नूर आलम की मां चंदा खातून ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका बच्चा हरिहांस हिंदी स्कूल का छात्र है। कुछ दिन पहले किसी बच्चे से विवाद हुआ था जिसके बाद से बच्चे के परिजन छात्र को मारने पीटने की धमकी दे रहे थे। 13 अगस्त को दूसरी शिफ्ट में 12 बजे जब छात्र विद्यालय जा रहा था तो हरिहांस पश्चिम टोला निवासी दो नामजद समेत कुल चार लोगों ने छात्र को रोक लिया। लाठी डंडे एवं मुक्का थप्पड़ से मारकर छात्र को अधमरा कर दिया। राह चलते लोगों ने शोर सुना तो सभी भाग गए। परिजन सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे और छात्र को सदर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान काफी देर बाद होश आया। हुसैनगं...