भदोही, मई 31 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में मृत छात्र आनंद कुमार गौतम (18 वर्ष) के शव का अंतिम संस्कार करने से स्वजनों ने रविवार को मना कर दिया। वहीं पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने। एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी ने कोलाहलपुर गंगा घाट पर पहुंच कर स्वजनों से बात की, उसके बाद वे माने। आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर वे अडिग थे। क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी राम उजागिरी गौतम के बेटे आनंद कुमार 12वीं में पढ़ता था। शनिवार शाम को वह बाइक से घर का सामान लेने के लिए महराजगंज बाजार की ओर जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर जीटी रोड फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने छात्र को बुरी तरह से रौंद दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार छात्र को रौंदा, मौत शव का पोस्टमार्टम ...