बिजनौर, मई 16 -- धामपुर। नगर के प्रतिष्ठित स्कूल के एक छात्र के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। छात्र के गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया जाता है कि 12 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद से छात्र एकाग्र सिंह के लापता हो गया। सेंट मैरी स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी अपने सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से छात्र की फोटो साझा करते हुए लोगों से उसे खोजने में सहयोग की अपील की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र की खोजबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- 12वीं में फेल होने पर छात्र फोन बंद कर लापता परिवार और स्कूल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को छात्र के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचित करें। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का क...