मुंगेर, मार्च 20 -- असरगंज। निज संवाददाता असरगंज, निज संवाददाता। मध्य विद्यालय सजुआ परिसर में चिकन पार्टी आयोजित करने में एक छात्र के साथ मारपीट करने के मामले गुरुवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी(बीईओ) अमित कुमार ने विद्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की। प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह बीईओ के पहुंचने की सूचना मिलने पर पहुंचे। बीईओ ने विद्यालय में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं, रसोइयों और छात्र- छात्राओं से अलग-अलग बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चिकन पार्टी आयोजित करने और छात्र आयुष कुमार की पिटाई से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की गई है। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। इधर छात्र आयुष की पिटाई से आक्रोशित स्थानीय अभिभावकों व ग्रामीणों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया...