मिर्जापुर, अगस्त 7 -- मझवां, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के कछवां बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय में एक अध्यापक के छात्र की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। आरोप है कि विद्यालय के अध्यापक मासूम बच्चों पर जरा-जरा सी बात पर छड़ी और थप्पड़ बरसा रहे हैं। अनुशासन सिखाने के नाम पर बच्चों को इतनी बेरहमी से पीटा जाता है ।छात्रा के पिटाई का वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गयी। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। आरोप यह भी है कि एमडीएम ग्रहण करने के बाद छात्र-छात्राओं से जूठा बर्तन भी धुलवाया जाता है। जो बच्चे बर्तन धोने से मना करते हैं उनकी अध्यापक पिटाई करते हैं। उधर मझवां के खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश राय ने इस बाबत बताया कि बच्चों की पिटाई का मामला मेरे संज्ञान म...