इटावा औरैया, जुलाई 30 -- इटावा। स्कूल में छात्र के खिड़की से कूदकर खुदकुशी करने के मामले में गुरुवार को अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा के पदाधिकारी एसएसपी से मिले। प्रबंधक सभा ने निष्पक्ष जांच की मांग की। इटावा पब्लिक स्कूल में 22 जुलाई को छात्र पिंटू ने स्कूल की दो मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। लेकिन फिर भी प्रबंधन तंत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि स्कूल प्रबंधन के पास घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। ये जानकारी एसएसपी को देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...