फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गंगोली गांव में सोमवार की शाम बांका मारकर छात्र वैभव की हत्या के मामले में मां और दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मां-बेटे की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। गांव में पुलिस की टीम लगी हुयी है। होली के त्योहार से पहले जो घटना हुई उससे गांव के लोग दुखी हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये। गंगोली गांव निवासी अखिलेश कुमार ने वैभव की हत्या किए जाने के आरोप में राजेश उर्फ पप्पू, उसकी मां पूर्णा देवी, भाई विजय कुमार कनौजिया के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि 2 मार्च की रात 8:34 बजे मैं अपने राजकीय आवास नलकूप कालोनी बेवर रोड फतेहगढ़ म...