मिर्जापुर, मई 2 -- जिगना। छात्र की हत्या को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। विंध्याचल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है, लेकिन टीम अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। हत्या का खुलासा करने में क्राइम ब्रांच की टीम भी फेल साबित नजर आ रही है। विंध्याचल के कठवइयां गांव 19 वर्षीय राहुल प्रजापति पुत्र ललित कुमार उर्फ झब्बल प्रजापति आईटीआई का छात्र था। वह 25 अप्रैल को घर से निकला, उसके बाद वापस नहीं लौटा। घरवालों ने लापता छात्र की 26 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई। 28 अप्रैल की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर कर्णावती नदी में लापता युवक का शव बरामद हुआ। उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया था। शव 50 किग्रा वजनदार पत्थर से बंधा हुआ था। जीभ बाहर निकली थी। नाक के नीचे खून का थक्का जमा था। हत्यारों ने किसी धारदार ...