छात्र की हत्या करने वाले पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
बागपत, अप्रैल 29 -- बागपत। पुलिस ने बाघू गांव के एलएलबी छात्र के पांच हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने जेल में बंद पांच हत्यारोपियों के खिलाफ कोतवाली पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। चार सितंबर 2025 को बाघू गांव निवासी एलएलबी का छात्र अंकुर कचहरी से घर वापस लौट रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के ईंट भट्ठे के सामने कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारकर अंकुर को सड़क पर गिरा दिया था। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या का बदला लेने के लिए अंकुर की हत्या की गई। अंकुर के भाई मोनू नैन ने आनंद, विनय उर्फ बिच्छू, अनमोल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में कई आरोपियों के नाम और सामने आए थे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.