छात्र की मौत के मामले में मुकदमे का आदेश
सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- सुलतानपुर। थाना चांदा क्षेत्र के तातो मुरैनी में मदरसे के 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अधिवक्ता एस. सिद्धार्थ विद्रोही ने बताया कि मृतक की मां मदीना ने मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी दी थी। बीते एक जून की दोपहर में बेटा रेहान खां गांव की मस्जिद में गया जहां रस्सी से पंखे में लटका मिला था। बेटे की हत्या का केस चांदा पुलिस ने दर्ज नहीं किया। याचिका मंजूर कर कोर्ट ने थानाध्यक्ष को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- अदालत के आदेश पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में युवक की मौत के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.