हरदोई, जनवरी 28 -- कछौना। फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालात में मिले किशोर के शव का दोबारा पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया है। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताते हुए शव को सड़क पर रख प्रदर्शन करते हुए पुनः पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग उठाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गाजू के नरपत खेड़ा निवासी श्रवण कुमार का बेटा अजीत गांव के एक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। रविवार की शाम अजीत गांव में एक गन्ने की ट्रॉली के पीछे गया था। इसके बाद तलाश में जुटे परिजनों को अजीत का शव गांव के कुक्कू मिश्रा के मकान के पास झाड़ियों में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर मिला था। परिजनों ने गांव के दिलीप पर ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना खींचने को लेकर अजीत की हत्या का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पह...