अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल स्थित भाईजी नगर में बीबीए के छात्र की मौत के मामले में परिजनों ने कालेज के शिक्षक व डीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पिता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। भाईजी नगर निवासी नवीन सिसोदिया पुत्र भगवती प्रसाद लोधा क्षेत्र के एक कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बीते सोमवार को उसने जहरीला पदार्थ खाकर छत से छलांग लगा दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया है कि मुकदमे में बेटे का नाम नहीं था। इसके बाद भी कालेज प्रशासन उसे निष्कासित कर दिया। इसके बाद भी एक शिक्षक व डीन ने प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया। इस संबंध में एसएसपी नीरज जादौन ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...