लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ। एमिटी यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र की फॉर्च्यूनर कार में तोड़फोड़ की गई। पीड़ित निखिल यादव का आरोप है कि मानस मिश्रा, आदित्य सिंह उर्फ अपराधी, युवराज सिंह, शौर्य शाही समेत अन्य लोगों पर कार के सभी शीशे ईंट, रॉड से तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। निखिल यादव ने बताया कि 22 जून की शाम वह बाबूलाल हॉस्टल के पास दोस्त से मिलने गए थे। वह कार बाहर खड़ी कर कमरे पर चले गए। डेढ़ घंटे बाद लौटे तो देखा कि फॉर्च्यूनर के आगे पीछे और साइड के सभी शीशे टूटे मिले। तहरीर में बताया कि घटना से एक दिन पहले आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल और सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी थी। निखिल ने बताया कि आरोपी गैंग बनाकर एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों से रंगदारी वसूलते हैं और विरोध करने वालो...