छात्र की पिटाई मामले में एचएम निलंबित
सुपौल, मई 31 -- सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सुखानगर में सातवीं कक्षा के छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक मुरली प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में छात्र के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार 11 मई को प्रधानाध्यापक द्वारा एक छात्र को बांधकर पीटने का मामला सामने आया था। परिजनों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराते हुए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, निर्मली निर्धारित किया है। यह भी पढ़ें- एसडीओ के निर्देश पर शिक्षक को किया गया निलंबित यह भी पढ़ें- वंदे मातरम के विवाद में दो शिक्षक निलंबित
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.