हापुड़, अप्रैल 24 -- छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद अभिभावकों में रोष व्याप्त है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डेहरा कुटी स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी प्रेमजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हर्षिंग कक्षा नौ का छात्र है। पीड़ित पिता के अनुसार 22 अप्रैल को उनका बेटा रोजाना की तरह अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। तभी जनपद बुलंदशहर के गांव भैसोड़ा निवासी शिक्षक कृपाल सिंह कक्षा में पहुंचे और किसी बात को लेकर छात्र का कान पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने छात्र की पिटाई शुरू कर दी। छात्र घर पहुंचा तो उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में आक्रोश फैल गया।...