खगडि़या, अगस्त 15 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परबत्ता स्थित मध्य विद्यालय मोजाहिदा में कक्षा छह के 12 वर्षीय छात्र की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों के बीच सजगता बढ़ गई है। पीड़ित छात्र मोजाहिदा गांव निवासी श्रवण साह का पुत्र केशव कुमार बताया जा रहा है। बताया जाता है कि केशव मध्य विद्यालय मोजाहिदा में कक्षा छह में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार, विद्यालय में छात्र के साथ मारपीट की गई, जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद बीते 11 अगस्त को उसका निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: छात्रा से मारपीट के मामले में शिक्षिका के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा इधर, घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें 13 अगस्त को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। वायरल...