बांका, मई 21 -- बौंसी (बांका), निज संवाददाता। बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के बभनी बगीचा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 14 वर्षीय छात्र राहुल कुमार की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक बभनी बगीचा गांव निवासी सुनील मंडल का पुत्र था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मध्यान्ह भोजन के बाद मृतक छात्र अन्य बच्चों के साथ स्कूल परिसर से बाहर चला गया। इसी दौरान गांव के पास स्थित एक पुराने मिट्टी के कुएं में जा गिरा। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और उसे कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

ग्रामीणों का आक्रोश घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को स्कूल परिसर में रखकर हंगामा किया और स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का क...