लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार,संवाददाता। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर बुद्धि आवासीय विद्यालय, सिंजो, मनिका में पढ़ाई कर रहे पांचवीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान उज्जवल लोहरा (पिता बलराम लोहार) के रूप में हुई है। उज्जवल बालूमाथ प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था और वीर बुद्धि आवासीय विद्यालय में छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक के पिता बलराम लोहरा ने बताया कि एक जनवरी को वे पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उज्जवल की तबीयत शुक्रवार की सुबह खराब हो गई। तब संचालक सत्येंद्र यादव के द्वारा प्राथमिकी इलाज के लिए मनिका स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे को लातेहार सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.