फिरोजाबाद, मई 18 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला विलौटिया में दलित छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों में से लाइब्रेरी संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बताते चलें कि नगला विलौटिया में लाइब्रेरी में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए छात्र की जातिसूचक गाली गलौज कर जमकर मारपीट की। जिससे युवकों की पिटाई से क्षुब्ध होकर छात्र अतिन जाटव पुत्र अजय कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने लाइब्रेरी संचालक अतुल यादव निवासी अतुल विहार कॉलोनी, ध्रुव यादव निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋतिक यादव सहित सहित 5 लोगों पर छात्र की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने शव नहीं उठने दिया था। परिजनों की मांग थी कि जब तक आ...