मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में महावीरी झंडा मेला देखने गए 16 वर्षीय छात्र मुन्ना कुमार का शव मिलने के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुन्ना के पिता वाल्मीकि राय ने गांव के ही दो नामजद और 4-5 अज्ञात के खिलाफ रविवार को हत्या का केस दर्ज कराया है। वाल्मीकि राय ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त की रात मटिहानी पूर्वी टोला और पश्चिमी मटिहानी टोला के बीच मेले में झगड़ा हो रहा था। पुत्र ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया। इसके बाद गांव के ही पश्चिमी टोला निवासी निलेश कुमार (28) और गोविंद राय (38) समेत चार-पांच युवकों ने पुत्र के साथ मारपीट की और उसे मेले से पकड़कर बगल की झाड़ी में ले गए। उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव छोड़कर सभी फरार हो गए। परिवार के सभी सदस्य मुन्ना की खोजबीन कर र...