मधेपुरा, जून 9 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 के पार्षद रमण कुमार राणा के पुत्र हिमांशु कुमार (26) की सासाराम में रहस्यमय मौत होने के बाद सोमवार की रात शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के घर मंगलवार को लोगों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार की प्रतिक्रिया परिजनों के मुताबिक वह सासाराम मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वह मेडिकल कॉलेज में अंतिम सत्र का छात्र था। रविवार को उसकी मौत की खबर घर पर आई। मृतक के पिता रमण कुमार राणा ने अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के

मेडिकल संस्थान की लापरवाही निशान पाए गए। परिजनों का कहना है कि हिमांशु की पीटकर हत्या की गई है। परिजनों ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही वह अपने घर आया था। पढ़ाई की वजह से वह ...