मधेपुरा, मार्च 18 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पूर्णिया में रह कर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र की कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के बाद शव सोमवार की देर शाम उसके घर पहुंचा। घर पर शव पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख - पुकार से पूरो माहोल गमगीन हो गया। बताया गया कि पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड 8 निवासी चंदन ठाकुर के पुत्र रोनक कुमार (21) करीब सात वर्षों से पूर्णिया जिला में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। सोमवार की सुबह उसका एक दोस्त रौनक कुमार से मिलने गया था। रौनक का कमरा अंदर से बंद मिला। जोर की आवाज लगाने के बावजूद भी कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर रौनक के रिश्तेदार को सूचना दी गयी। इस बीच पूर्णिया पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे के ...