कानपुर, नवम्बर 5 -- कल्याणपुर। मूल रूप से कन्नौज के इंदरगढ़ मढपुरा निवासी साहिल सिंह शारदा नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। गत दो नवंबर की रात वह फोन पर बात करते हुए लाइब्रेरी से घर लौट रहे थे। तभी कमलेश्वरम गेस्ट हाउस रोड पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन ले गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...