समस्तीपुर, दिसम्बर 29 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मोहल्ला में रविवार की देर शाम लाइब्रेरी से घर लौट रहे एक युवक को कुछ नशे की हालत में मौजूद बदमाशों ने निशाना बनाया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान आदर्शनगर निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि रास्ते में पहले से बैठे कुछ नशेड़ी युवकों ने अचानक उनका मोबाइल छीन लिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया और फोन वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी देते हुए वहां से निकल गए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास पूछताछ करते हुए छानबीन की। इधर घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। पुलिस ने पीड़ित को मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.