बेगुसराय, मार्च 20 -- बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बारो हाई स्कूल में परीक्षा देने गए गढ़हरा के एक छात्र का बदमाशों के द्वारा अपहरण कर लिये जाने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। यह घटना 19 मार्च की बतायी गई है। बदमाशों ने उसे कहा कि अपने भाई को कहो केस उठा ले, नहीं तो तुमको दुनिया से उठा लेंगे। पुलिस ने अपहृत छात्र को बदमाशों से मुक्त कराया। इस दौरान दो बदमाश पकड़े गए जबकि अन्य भागने में सफल रहे। मामला 18 मार्च को गढ़हरा थाना क्षेत्र के गाछी टोला में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पत्थरबाजी और गोलीबारी से जुड़ा हुआ है। वार्ड-17 निवासी आधे दर्जन बदमाशों ने वार्ड-14 निवासी अशोक पासवान के पुत्र रोनित कुमार पर गोलियां चलाई। इस घटना में आवेदक सहित उसके परिजन बाल-बाल बचे। सूचना पाकर डीएसपी-टू, गढ़हरा थानाध्यक्ष व फुलव...