वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज की एलुमनाई एसोसिएशन ने शुक्रवार को छात्र कल्याण कार्यक्रम के तहत कॉलेज के 16 विभागों को साउंड सिस्टम दिए। साथ ही, विभागों में टॉप करने वाली छात्राओं को 2100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। पूर्व छात्रा डॉ. शुभ्रा बनर्जी ने कहा कि छात्राओं के समग्र विकास के लिए शिक्षण संस्थानों का आधुनिकीकरण समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कॉलेज और एलुमनाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रयास न केवल संस्थान के विकास में योगदान देगा, बल्कि छात्राओं को भी आधुनिक संसाधनों से जोड़ने में सहायक होगा। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. रचना दुबे, स्वागत प्रो. बिन्दू लाहिड़ी, संचालन डॉ. अन्नपूर्णा दीक्षित और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंशुल जायसवाल ने दिया। इस अवसर पर प्रो. भावना त्रिवेदी, प्रो. अनामिका द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.