छात्र आन्दोलन के समर्थन में जारी रहे प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- दिल्ली में चल रहे सीजेपी के आन्दोलन के समर्थन में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। पेपर लीक मामले में जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। यह भी पढ़ें- अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक गरजी आजाद समाज पार्टीधरना और जुलूस भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी शुक्रवार को आम्बेडकर पार्क में एकत्र हुए और यहां धरने पर बैठ गए। इसके बाद कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कार्यकताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल ने कहा कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं। पेपर लीक और भर्ती घोटालों की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की। नई दिल्ली के जंतर-मंतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.