सीवान, जुलाई 27 -- बिहार बंद के दौरान सीवान जिले में AK 47 से गोलियां बरसा कर सनसनी फैलाने वाले पुलिसकर्मी पर अब गाज गिरी है। सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कहा है कि छात्रों के आंदोलन के दौरान एके 47 से गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हुई है। एके 47 चलाने वाले पुलिसकर्मी की पहचान अभिषेक पटेल के रूप में हुई है। अभिषेक पटेल SIT में तैनात हैं। छात्र आंदोलन पर एके 47 से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव दोनों ने ही सवाल उठाए थे। हालांकि, बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के दावे को गलत बताया था। अब एके 47 से गोली बरसाने वाले जवान अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। वायरल वीडियो म...