छात्र आंदोलन पर सम्राट चौधरी का पहला बयान, कहा- दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा
पटना, जुलाई 23 -- बिहार समेत देशभर में हो रहे छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने (पेपर लीक के) दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। केंद्र की एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए सम्राट ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट को भी शेयर किया, जिसमें पीएम ने पेपर लीक के दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से कठोर सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। प्रधानमंत्री ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.