छात्र आंदोलन पर बिहार विधानसभा में भिड़ंत, हंगामा और नोकझोंक में सदन स्थगित
पटना, जुलाई 24 -- Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को छात्र आंदोलन का मुद्दा ऐसा गरमाया कि सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच भिड़ंत की स्थिति बन गई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि जायज मांगों को लेकर चल रहे छात्रों के आन्दोलन को लाठी और गोली से दबाने की कोशिश सरकार कर रही है। वे सदन में नारेबाजी करने लगे। इस पर सत्ताधारी विधायकों ने भी मोर्चा खोल दिया। कहा कि आन्दोलन की आड़ में उपद्रवी और गुंडे आम जनों और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोजपा आरवी विधायक राजू तिवारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी पुलिस, प्रशासन और मीडिया पर पत्थर चला रहे हैं। ऐसे लोगों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है तो विपक्ष को क्यों दिक्कत हो रही है। भारी शोर शराबे के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.