गया, जुलाई 24 -- छात्र आंदोलन पर कथित पुलिसिया दमन के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। दोनों संगठनों ने आरोप लगाया कि 22 जुलाई को पटना में राजभवन मार्च के दौरान छात्रों पर बर्बरपूर्ण लाठीचार्ज किया गया। इसमें सैकड़ों छात्र घायल हुए और बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरवाईए के राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर तथा आइसा नेता मो. शेरजहां और मुकेश कुमार ने कहा कि छात्र आंदोलन को दबाने के लिए सरकार दमन का सहारा ले रही है, लेकिन छात्र आंदोलन पीछे हटने वाला नहीं है। यह भी पढ़ें- 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लेफ्ट संगठनों का ऐलान उन्होंने स्पष्ट किया कि ...