हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 13 -- बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर एके-47 से गोली चलाने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर राजद ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। राजद 19 अगस्त को वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी मुख्यालय से लोकभवन तक मार्च करेगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की। तेजस्वी यादव ने कहा कि मार्च में सभी सांसद, एमएलए, एमएलसी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। बिहार को पुलिसिया स्टेट बनने नहीं दिया जाएगा। बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मार्च को लेकर विपक्षी दलों से भी बात की जा रही है। उन्हें भी बिहार में छात्रों को न्याय दिलाने के लिए आमंत्रित किया गया है। पूरा देश जानना चाहता है कि गोली किसके आदेश पर चली। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने आवाज उठाई तो एक सिपाही को न...