गोड्डा, अगस्त 18 -- गोड्डा ,संवाद सूत्र। झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने छात्र छात्राओं के आंदोलन और उनकी मांगों को जायज बताते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह भी पढ़ें- आपकी लड़ाई प्रेरित करेगी, कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने झारखंड के छात्रों को दी बधाईछात्रों की मांगों पर राजनीतिक प्रतिक्रिया वहीं सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए झारखंड सरकार की मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने सांसद की भूमिका और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड के छात्र अपने अधिकार और रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर हैं और उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा कि पिछले करीब सात वर्षों में जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल समेत ज...