छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरेगी लोकहित अधिकार पार्टी
रांची, अगस्त 7 -- कांके, प्रतिनिधि। लोकहित अधिकार पार्टी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलनरत छात्र-युवाओं के समर्थन में सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कांके स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में नीट पेपर लीक प्रकरण के साथ ही जेपीएससी, जेएसएससी एवं सीजीएल परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर रांची में पिछले कई दिनों से जारी छात्र आंदोलन पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार उठ रहे सवालों से लाखों छात्र-युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से 14वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम रद्द करने तथा जेपीएससी, जेएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.