जमुई, जुलाई 25 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक को लेकर शनिवार को अंबेडकर चौक जमुई में राजद, माले, भाकपा, कम्युनिस्ट ,आजाद समाज पार्टी ,भीम आर्मी के सैंकड़ों महागठबंधन के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होकर केंद्र सरकार के विरोध में नारा लगाते हुए नए शिक्षा नीति कानून को वापस और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष डॉ त्रिवेणी यादव जबकि संचालन माले नेता बाबू साहब ने किया।डॉ त्रिवेणी यादव ने कहा कि भाजपा तानाशाह सरकार है। यह विकासकारी से ज्यादा विनाशकारी के राह पर चल रहा है जिससे देश की स्थिति खतरा से मंडरा रहा है। छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन करने अंदर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे प्रदेश सचिव गोल्डन अंबेडकर ने कहा...