कौशाम्बी, जुलाई 23 -- राजधानी दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कौशाम्बी निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसे लेकर भाजपाइयों के साथ आमजन में भी आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोखराज पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। कौशाम्बी में भी विपक्षी दल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी बीच कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी लवकुश सोनकर पुत्र स्व. राजाराम सोनकर ने 21 जुलाई को फेसबुक-एक्स आदि सोशल साइटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध पोस्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार, पीएम की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पोस्ट प्रसारित होते ही भाजपाइयों व आम लोगों ने...