नई दिल्ली, जुलाई 24 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल, सरकारी सूत्रों का कहना है कि सरकार का मानना है कि इस्तीफा देकर अपनी जिम्मेदारी से भाग जाना सबसे आसान काम है, इसलिए वह इस्तीफा नहीं देंगे। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं उठता। जिम्मेदारी से भाग जाना सबसे आसान है, लेकिन जनता ने जो जनादेश दिय है, उसे वह पूरा करेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके समेत पूरा विपक्ष नीट पेपर लीक मामले में प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। कई दिनों से जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन चल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हो रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा ले रहे हैं। सीजेपी ने शुक्रवा...