भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के चल रहे आंदोलन को छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव अजमल अशरफी ने विपक्ष की साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को विद्यार्थी हित से लेना देना नहीं है। वे कैमरे और सुर्खियों के लिए तमाशा कर रहे हैं। कहा कि विपक्ष को सत्ता में रहते हुए विद्यार्थियों की याद नहीं आती है, उन्हें हिम्मत है तो सड़क पर तमाशा छोड़ सदन में बहस करें। यह भी पढ़ें- प्रदर्शनकारियों को लेकर सरकार में रही गहमागहमी यह भी पढ़ें- छात्र नेताओं ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एसएफआई-डीवाईएफआई का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...