आगरा, फरवरी 25 -- आगरा कॉलेज के छात्र क्रिकेट खिलाड़ी अनुज सिंह का चयन प्रतिष्ठित विज्जी ट्रॉफी में नॉर्थ ज़ोन टीम के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य सीके गौतम ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह उपलब्धि न केवल अनुज सिंह के उत्कृष्ट खेल कौशल और निरंतर परिश्रम का प्रमाण है, बल्कि आगरा कॉलेज की समृद्ध खेल परंपरा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली है। आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम, शिक्षकगण और स्टाफ ने अनुज सिंह को हार्दिक बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...