मधुबनी, अप्रैल 9 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। एनएसयूआई छात्र राजनीति की वह मजबूत कड़ी, जिसने देश को दिए कई बड़े नेता और युवाओं को दी नई दिशा। 1971 से अब तक संगठन ने शिक्षा, समानता और अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया है। एनएसयूआई की स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय ललित भवन आश्रम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार झा ने यह बात कही। पार्टी के वरीय नेता टेक नाथ पाठक ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन ने नए दौर में युवाओं को जोड़ते हुए देशभर के हजारों कॉलेजों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आज एनएसयूआई केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज, उनके अधिकारों का मंच और भविष्य के नेतृत्व का आधार बन चुका है। राजकमल सिंह ने बताया कि छात्रों के हित के लिए समर्पित यह संगठन विश्व मे...