मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र अंश बलियान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का मान बढ़ाया है। बी.टेक (कंप्यूटर साइंस अक) के छात्र अंश का चयन अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ द पीपल में हुआ है। उन्होंने एसएटी परीक्षा में 1600 में से 1352 अंक प्राप्त कर 93.06 प्रतिशत स्कोर हासिल किया, जिसके आधार पर उन्हें 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। धर्मेंद्र सिंह के पुत्र अंश ने अपनी सफलता का श्रेय माता, भाई और गुरुजनों को दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...