कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश का असर छात्रों अे अलावा शहर के लॉज संचालकों पर भी पड़ने लगा है। आलम यह है कि झुमरीतिलैया में रसोई गैस की किल्लत के कारण शहर में रहनेवाले छात्रों की खाने-पीने की व्यवस्था प्रभावित हुई है। झुमरीतिलैया के पानी टंकी रोड, देवी मंडप रोड जैसे इलाकों में रहने वाले छात्र, जहां 300 रुपये प्रति किलो तक गैस खरीदने को मजबूर हैं, वहीं कई छात्र गैस खत्म होने के डर से घर लौटने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर, कई होटलों में रोटी बंद कर चावल परोसा जा रहा है। गैस की किल्लत का असर न सिर्फ छात्रों के भोजन और पढ़ाई पर पड़ रहा है, बल्कि उनसे जुड़े छोटे कारोबार भी मंदी की चपेट में आ गए हैं। झुमरीतिलैया के देवी मंडप रोड स्थित एक लॉज में रहनेवाली प्रीति कुमारी बताती है कि 'पहले हम लोग मिलकर सिलेंडर भरवा लेते थे, ...