आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। अजमतगढ़ क्षेत्र में स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में छात्रों से पढ़ाई के बजाए गैर शिक्षण कार्य कराने के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से अध्यापकों में खलबली मची है। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) के छात्रों से स्कूल की सफाई के साथ ही निजी कार्य कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके साथ ही एमडीएम के भोजन में भी वित्तीय अनियमितता की शिकायत बीएसए से की गई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक अवधेश यादव से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालय में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.