सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में नामांकन के समय छात्रों से कक्षा करने का शपथ पत्र भी लिया जाएगा। कॉलेजों और विवि में लॉग बुक रहेगा, जिसमें शिक्षकों ने क्या पढ़ाया, यह भी दर्ज होगा। पीजी के साथ यूजी में भी आगे यह व्यवस्था लागू की जाएगी। पहले चरण में पीजी की कक्षाओं में इसे लागू किया जाएगा। चार वर्षीय यूजी में कक्षा के घंटा के हिसाब से क्रेडिट मिलना है, लेकिन 50 फीसदी घंटे की भी कक्षा छात्र-छात्राएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों के लिए भी कक्षा के घंटे तय हैं। इसे पूरा करना होगा ताकि समय पर छात्रों का सिलेबस भी खत्म हो। डीएसडब्ल्यू आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि सभी विभागों को इसका निर्देश दिया जा रहा है। ऐसे विषय जिसमें छात्र कम हैं और शिक्षक उस अनुपात में अधिक हैं तो वहां उन शिक्षकों का सह...