लखीमपुरखीरी, अप्रैल 30 -- गोला गोकर्णनाथ। कृषि महाविद्यालय जमनाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मंगलवार को घास हटाने के लिए विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में प्रशासनिक भवन के सामने किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं और श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर, प्रक्षेत्र, छात्रावासों के आसपास, संकाय भवनों के पास, आंतरिक सड़कों के किनारे और खुले स्थानों पर उगी घास को हटाया गया। साथ ही प्रतिभागियों को इसके दुष्प्रभाव, एलर्जी और पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जागरूक भी किया गया। यह भी पढ़ें- स्कूल में चला स्वच्छता अभियान, छात्रों को किया जागरूक सामूहिक प्रयास ...