लखनऊ, जुलाई 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नई दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग हुआ उसने अंग्रेजी हुकूमत के दमन की याद दिला दी।अजय राय ने कहा कि न्याय मांग रहे युवाओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, वॉटर कैनन की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े। यह बेहद अमानवीय है। पुलिसिया कार्रवाई से तमाम छात्र और छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए, सिर फट गए। केंद्र सरकार का यह कदम लोकतंत्र के लिए घातक है। यह भी पढ़ें- छात्रों के आंदोलन ने दी विपक्ष के मुद्दों को धार उन्होंने कहा कि आंदोलन बातचीत से थमता है, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने से नहीं। नीट पेपर लीक की जांच कराए जान...