गुड़गांव, अप्रैल 23 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के राजकीय स्कूली छात्रों में आलोचनात्मक सोच, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने के लिए शतरंज प्रतियोगिता प्रतियोगिता होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह खेल छात्रों को योजना बनाने, रणनीतिक सोच, और धैर्य विकसित करने में मदद करेगा। जिससे छात्रों की शैक्षणिक कार्यो में सोचने की क्षमता में वृद्धि होगी है। 28 अप्रैल को गुरुग्राम के एससीईआरटी परिसर में जिला शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के राजकीय स्कूलों के सातवीं से लेकर 12वीं कक्षा के दो-दो छात्र स्पर्धा में भाग लेंगे। एससीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज ने कहा कि शतरंज नियमित रूप से खेलने से बच्चों में जोखिम का मूल्यांकन करने और सोच-समझकर निर्णय ल...