रुडकी, अप्रैल 19 -- कलियर, संवाददाता। कौशिक पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय लोकसंग्राम, राष्ट्रीय युवा संसद एवं मॉडल संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का रविवार को दूसरे दिन भव्य समापन किया गया। लोकसंग्राम में प्रदेश के अन्य कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। रविवार को समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि भगवानपुर की विधायक ममता राकेश उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है। इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों को सोचने, तर्क रखने, प्रभावी संवाद करने और नेतृत्व करने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- जतिन बने यूथ आईकन,आकाश बेस्ट स्...