जहानाबाद, अप्रैल 13 -- दक्षिणवारी मठिया स्कूल में बाल संसद का हुआ गठन करपी, निज संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिणवारी मठिया में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना एवं उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुजाहिद हुसैन ने किया। बाल संसद के गठन के दौरान प्रधानमंत्री वर्ग आठ के रौशन कुमार, उप प्रधानमंत्री वर्ग सात की अंजली कुमारी, सफाई मंत्री वर्ग आठ की खुशी कुमारी, उप सफाई मंत्री वर्ग छ: के अनीश कुमार, खेल मंत्री वर्ग सात के अंकित कुमार, उप खेल मंत्री वर्ग सात के दीपु कुमार, शिक्षा मंत्री वर्ग आठ के सतीश कुमार, उप शिक्षा मंत्री वर्ग आठ की खुशी कुमारी, संस्कृति मंत्री वर्ग छह की अंजली कुमारी,...